भाजपा सांसद कंगना रनौत ने युवाओं के मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए Gen-Z की चिंताओं और झारखंड में छात्रों के हालातों का ज़िक्र किया। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल खड़े किए। कंगना रनौत ने कहा कि आज के Gen-Z बच्चे कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। झारखंड के ज़मीनी हालात पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहाँ स्थिति इतनी खराब है कि स्विगी और ज़ोमैटो जैसी मूलभूत सेवाएं तक नहीं पहुँच पा रही हैं। इसी बीच उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि छात्रों को उकसाने के मामले में वे आगे रहते हैं, लेकिन जब असली मदद की बात आती है तो वे झारखंड नहीं जाते। #KanganaRanaut #BJP #RahulGandhi #GenZ #JharkhandStudents
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch