बिहार के जमुई में coaching से लौट रही 10वीं की छात्रा और उसके साथी के साथ सरेराह बदसलूकी और उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने 3 नाबालिगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जमुई का वीडियो बेहद बेचैन करने वाला है और राज्य सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे के बाद लड़कियां क्यों सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसे छिटपुट घटना बताते हुए त्वरित पुलिस कार्रवाई की बात कही है। एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले 2022 के 20,222 से बढ़कर 2024 में 27,359 (35% से अधिक वृद्धि) पहुंच गए हैं। #Jamui #BiharNews #RahulGandhi #BiharPolice #WomenSafety #POCSOAct #LawAndOrder
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch