Molitics

@moliticsindia

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के चार प्रमुख राज्यों—उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा कर दी है। ये चुनाव मुख्य रूप से स्नातक (Graduates') और शिक्षक (Teachers') निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत कराए जा रहे हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 विधान परिषद सीटों पर आगामी 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं, 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती कर नतीजों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग की इस घोषणा के साथ ही संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। #MLCElections #ECI #BiharNews #UPNews #MaharashtraNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch