Molitics

@moliticsindia

बारिश का मौसम आते ही रेलवे अंडरपास जलभराव के कारण 'तालाब' में तब्दील हो जाते हैं, जिससे स्कूली छात्रों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या से तंग आकर छात्राओं ने एक अनोखा तरीका अपनाया और वीडियो बनाकर अधिकारियों का ध्यान खींचने की कोशिश की है। छात्राओं का कहना है कि हर बार हल्की सी बारिश में भी अंडरपास पानी से भर जाता है, जिससे स्कूल आना-जाना जानलेवा साबित होता है। प्रशासन और रेलवे की इस लापरवाही पर सवाल उठाते हुए इन बच्चियों ने वीडियो के जरिए अपनी आवाज़ बुलंद की है ताकि जिम्मेदार सोती हुई नींद से जागें और पक्का समाधान निकालें। Courtesy - Sachin Gupta #RainySeason #Waterlogging #RailwayUnderpass #StudentProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch