Molitics

@moliticsindia

साध्वियों से दुष्कर्म और हत्या जैसे संगीन जुर्म में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। 9 सालों में 17वीं बार जेल से बाहर आने का यह अनोखा रिकॉर्ड देखकर तो यही लगता है कि 'सजा' शब्द का नया मतलब खोज लिया गया है! जेल तो बस एक तकनीकी पता बनकर रह गया है, असली समय तो बाहर ही बीत रहा है। आम आदमी छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटता रह जाता है, और यहाँ राम रहीम के लिए पैरोल की फाइल पर दस्तखत ऐसे होते हैं जैसे 'वीकेंड लीव' मंजूर हो रही हो! #RamRahim #GurmeetRamRahim #Parole #DeraSachaSauda #IndianJudiciary

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch