Molitics

@moliticsindia

बिहार में बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने राज्य और केंद्र सरकार से प्रभावित इलाकों में राहत शिविर, जरूरी सामान और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि खासकर गंगा के किनारे के इलाकों में बाढ़ से प्रभावित लोगों तक खाने-पीने समेत जरूरी सामग्री पहुंचाने की जरूरत है। तेजस्वी ने सरकार से एयरफोर्स के हेलिकॉप्टरों की मदद से राहत सामग्री पहुंचाने और बिहार के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। #TejashwiYadav #BiharFlood #Bihar #FloodRelief #BiharNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch