कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार की नीतियों और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला है। खड़गे ने आरोप लगाया कि एक तरफ पेपर लीक कराने वाला माफिया और दोषी खुलेआम घूम रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने हक और पारदर्शी परीक्षा की मांग कर रहे निर्दोष युवाओं व छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले सिस्टम पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। #MallikarjunKharge #Congress #PaperLeak #bjp #cjp
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch