यह वीडियो राजस्थान के जयपुर का है। जो बच्चे सुन नहीं सकते और बोल नहीं सकते, आज उन्हें भी अपनी तकलीफ़ जताने के लिए अपने ही स्कूल में विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। मूक-बधिर छात्रों ने स्कूल की जर्जर इमारत और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ अपनी नाराज़गी जाहिर की। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में पढ़ाई करना मुश्किल होता जा रहा है। सवाल यह है कि जिन बच्चों की आवाज़ पहले ही दुनिया तक मुश्किल से पहुँचती है, क्या उनकी यह पुकार भी अनसुनी रह जाएगी? #Jaipur #Rajasthan #DeafStudents #SpecialEducation #SchoolInfrastructure
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch