Molitics

@moliticsindia

महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पर निशाना। राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही संसद से पारित हो चुका है और कांग्रेस ने उसका पूर्ण समर्थन किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि तीन साल बाद भी इसका प्रभावी क्रियान्वयन क्यों नहीं हुआ और अब इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। 2023 के कानून में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए करीब एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है, लेकिन इसका प्रभावी होना जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने और उसके आधार पर परिसीमन के बाद निर्धारित किया गया था। राहुल गांधी की मांग है कि 2023 के कानून को बिना किसी नई शर्त के लागू किया जाए। #RahulGandhi #WomenReservation #WomenReservationBill #MahilaAarakshan #KirenRijiju

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch