News Pinch

@thenewspinch

बैंक में 3 दिनों की हड़ताल, 28-30 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक --- क्या है बैंक कर्मचारियों की मांगें? बैंक कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें हर सप्ताह वीकेंड पर शनिवार-रविवार की छुट्टी मिले. बैंकों में अभी केवल दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है. रविवार को भी छुट्टी रहती है. यानी वीकली ऑफ के तौर पर महीने में कुल 6 छुट्टियां मिलती हैं. बैंकों का यह विवाद PLI (Performance Linked Incentive) के नए नियमों को लेकर है. बैंककर्मियों का आरोप है कि नए नियम के तहत स्केल-3 तक के सभी कर्मचारियों या अधिकारियों को सालभर में केवल 15 दिनों के वेतन के बराबर इंसेंटिव मिलता है. जबकि बड़े अधिकारियों के लिए यह सीमा बढ़ाकर 360 से 365 दिनों के वेतन के बराबर कर दी गई है. बैंकों का कहना है कि 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, इस दौरान UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सर्विस सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. Bank Strike | India News | Latest News

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch