मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सत्तारूढ़ दल और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। अभिजीत दीपके ने कहा कि "2014-15 में नरेंद्र मोदी की पीक वेव थी, जब वे जहां जाते थे वहां BJP को चुनावी बढ़त मिलती थी और उस वक्त जीत पर सवाल भी कम उठते थे।" उन्होंने आगे कहा कि "लेकिन आज देश का माहौल अलग है। लोगों में सरकार को लेकर भारी नाराजगी के बावजूद BJP कई राज्यों में बड़ी संख्या में सीटें जीत रही है।" CJP प्रमुख ने दावा किया कि "दिलचस्प बात यह है कि BJP आज ऐसे-ऐसे राज्यों में भी जीत दर्ज कर रही है, जहां पीक मोदी वेव के दौर में भी उसे इतनी सफलता नहीं मिली थी। इन सीटों को जिताने में ज्ञानेश कुमार की बड़ी भूमिका है।" #AbhijeetDipke #CJP #GyaneshKumar #ElectionCommission #ECI
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch