दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नेताओं डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा और विमलेंदु को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा पहले कांग्रेस में थे, लेकिन 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनकी यह वापसी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनावों से ठीक पहले हुई है। #DelhiPolitics #DUSUElections #DelhiUniversity #DUPolitics #PoliticalNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch