उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा ने सिंगल-सीटर फ्लाइंग कार बनाने का दावा किया है. अपने स्टार्टअप हैपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से उन्होंने हैपिडा स्काईनेक्स का प्रोटोटाइप तैयार किया, जिसकी सफल उड़ान का परीक्षण भी किया गया. रवि का कहना है कि यह भारत के पहले पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल की दिशा में एक अहम उपलब्धि साबित हो सकती है. रवि की इस सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch