पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे को लेकर बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने भगवंत मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सिरसा का दावा है कि ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वालों को पुलिस प्रताड़ित करती है या उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने गुलज़ार और सनौर के मोहनजीत के मामलों का हवाला देते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का नेटवर्क लगातार गंभीर समस्या बना हुआ है और सरकार इसे रोकने में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से पंजाब में ड्रग्स की समस्या को लेकर जवाब मांगा। #ManjinderSinghSirsa #Punjab #PunjabPolitics #DrugCrisis #DrugAbuse
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch