Molitics

@moliticsindia

SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर सामने आई आपत्तियों के बाद विवाद तेज है। Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में मतदाता जोड़ने-हटाने, Form-6 और चुनावी डेटा सिस्टम से जुड़े फैसलों पर कम-से-कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं। इसी मुद्दे पर AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी संस्थागत पारदर्शिता पर ही सवाल हैं, तो मतदाता सूची और उसके आधार पर होने वाले चुनावों की विश्वसनीयता कैसे सुनिश्चित होगी। #ElectionCommission #GyaneshKumar #VoterList #ElectoralRoll #ElectionProcess

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch