Molitics

@moliticsindia

SIR को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर The Indian Express की रिपोर्ट के बाद विवाद तेज हो गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम-से-कम 14 बार कुछ फैसलों पर लिखित आपत्तियां दर्ज की थीं। चुनाव आयोग ने हालांकि कहा है कि ये आपत्तियां निर्णय-प्रक्रिया का हिस्सा थीं और अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। कांग्रेस ने 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन कर रही है और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई। #GyaneshKumar #ElectionCommission #VoterList #VoterRights #ElectionTransparency

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch