Molitics

@moliticsindia

ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश और नदियों में आई बाढ़ के कारण बने गंभीर हालातों के बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹1,000 करोड़ के शुरुआती राहत पैकेज की घोषणा की है। बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, क्योंझर और केंद्रपाड़ा जैसे सर्वाधिक प्रभावित जिलों में स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। इस राहत पैकेज के तहत बाढ़ से नुकसान झेल रहे किसानों को कृषि सब्सिडी, बीज की आपूर्ति, पशुधन क्षतिपूर्ति, क्षतिग्रस्त मकानों और लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जिलों से नुकसान का विस्तृत आकलन मिलने के बाद आवश्यकतानुसार अतिरिक्त धनराशि भी जारी की जाएगी। #OdishaFloods #MohanCharanMajhi #OdishaNews #ReliefPackage #FloodRelief

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch