Molitics

@moliticsindia

सोशल मीडिया पर बिहार के बांकीपुर उपचुनाव से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला दावा करती हुई दिखाई दे रही है कि जब वह मतदान करने मतदान केंद्र पहुंची, तो उसे बताया गया कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। महिला का कहना है कि उसने स्वयं मतदान नहीं किया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि यदि किसी मतदाता ने मतदान ही नहीं किया, तो उसके नाम पर वोट कैसे दर्ज हो गया? #Bihar #BankipurByElection #Bankipur #Voting #ElectionCommission

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch