Molitics

@moliticsindia

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में मिली नकदी के मामले में लोकसभा की तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश कर दी है। लाइव लॉ (Live Law) की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित समिति ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ लगाए गए तीनों गंभीर आरोपों को पूरी तरह साबित माना है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा कि पूर्व जज के आवास से मिली बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी को लेकर दिया गया स्पष्टीकरण टालमटोल वाला और असंतोषजनक था। इसके अलावा, महत्वपूर्ण साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने और जांच के दौरान भ्रामक जवाब देने के आरोप भी पूरी तरह सिद्ध हुए हैं। #JusticeYashwantVarma #CashRow #LokSabha #OmBirla #JudiciaryNews Justice Yashwant Varma | Cash Row | Live Law | Lok Sabha | Om Birla | Judiciary News

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch