Molitics

@moliticsindia

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री के भाषण की मंशा पर सवाल उठाते हुए तीखा तंज कसा है। ​मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा— "मोदी जी कल दिल्ली विश्वविद्यालय के SRCC में गए। यह देश के युवाओं, शिक्षा और उनके भविष्य पर संवाद का अवसर था। लेकिन अफसोस, युवाओं के सवालों का सामना करने के बजाय भाषण फिर एक राजनीतिक प्रचार में बदल गया। ​विपक्ष को दिए जाने वाले बयानों पर हमला बोलते हुए उन्होंने आगे लिखा— "लोकतंत्र में सवालों को दबाने के लिए विपक्ष को हर साल एक नया शब्द देना (नाराज फूफा, दिमागी नक्सल, अर्बन नक्सल, खान मार्केट गैंग, आंदोलनजीवी) ही मोदी जी का 'मोडस ऑपरेंडी' बन चुका है, ताकि सरकार की अपनी नाकामियां छिपी रहें।" ​#MallikarjunKharge #Congress #SRCC #DelhiUniversity

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch