Molitics

@moliticsindia

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों रह सकेंगे। दिल्ली के किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र इन हॉस्टलों की सुविधा ले सकेंगे। सरकार ने कहा की जगहों की पहचान कर ली गई है और पॉलिसी तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हॉस्टल में सुरक्षा, किफायती किराया और जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखने की बात कही गई है। यह ऐलान सत्य निकेतन में पीजी इमारत गिरने की घटना के बाद छात्र आवास और सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी। #DelhiNews #DelhiGovernment #RekhaGupta #StudentHostel #DelhiUniversity

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch