Molitics

@moliticsindia

दिल्ली में BRICS समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ तिब्बती यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘Free Tibet’ के नारे लगाए। रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से ज्यादा सदस्यों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी शी जिनपिंग की भारत यात्रा और चीन की तिब्बत नीति का विरोध कर रहे थे। भारत मंडपम के पास भी तिब्बती कार्यकर्ताओं ने अलग से प्रदर्शन किया था। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। #XiJinping #BRICS2026 #TibetanYouthCongress #FreeTibet #Delhi

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch