सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने E20 पेट्रोल को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों को नुकसान हो सकता है. ऐसे में पुराने टू-व्हीलर्स के लिए E10 पेट्रोल की बिक्री दोबारा शुरू की जानी चाहिए. 'द इंडियन एक्सप्रेस' में लिखे अपने लेख में नागेश्वरन ने कहा कि भारत ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य तय समय से पहले हासिल कर अरबों रुपये की बचत तो की, लेकिन अब इसके चलते एक नई चुनौती सामने आ रही है.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch