कांग्रेस सांसद और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Privilege Motion) का प्रस्ताव पेश किया है। वेणुगोपाल का आरोप है कि मंत्री ने संसद में 'प्रदर्शन के दौरान कोई फायरिंग नहीं हुई' कहकर सदन को गुमराह किया और खुला झूठ बोला। विपक्ष ने सरकार के दावों को खारिज करते हुए मीडिया रिपोर्ट्स और अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड्स का हवाला दिया है, जिनमें पैलेट गन और फायरिंग से घायल पीड़ितों का इलाज दर्ज है। इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया के सामने पैलेट गन से घायल हुए एक छात्र से मुलाकात की और सरकार के दावों की पोल खोली। वेणुगोपाल ने साफ कहा कि "सरकार संसद में इतने स्पष्ट झूठ बोलकर बच नहीं सकती, संबंधित मंत्री पर कार्रवाई होनी ही चाहिए। #KCVenugopal #RahulGandhi #Congress #JitendraSingh #ParliamentSession
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch