दरभंगा के मेकना गांव में एक मुस्लिम व्यक्ति के निधन के बाद जनाज़ा कब्रिस्तान ले जाया जा रहा था। भारी बारिश के कारण लोग दूसरे रास्ते से जाने की कोशिश कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय पासवान समुदाय के कुछ लोगों ने रास्ता रोक दिया और वहां मंदिर बनाने की बात कहते हुए जनाज़े को आगे जाने देने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद लोगों ने शव को कंधे पर उठाकर नदी पार की और खेतों के रास्ते कब्रिस्तान पहुंचे। #Darbhanga #Bihar #FuneralProcession #BiharNews #GroundReport
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch