Molitics

@moliticsindia

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान नाबालिग छात्रा के पिता पर जानलेवा हमला करने और पोक्सो (POCSO) व SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों के आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेजने का आदेश दिया है। ​मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुलंदशहर से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में हमले की बात कबूल की थी। पीड़िता और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में गैर-जमानती और सख्त धाराएं जोड़ी थीं। दिल्ली पुलिस की अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी की कस्टडी बढ़ाते हुए जेल भेजने का फैसला सुनाया। ​#SwatantraBhardwaj #PatialaHouseCourt #DelhiPolice #LegalUpdate #JudicialCustody

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch