असम सरकार काजीरंगा नेशनल पार्क के इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) को 10 KM से घटाकर 1 KM करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का तर्क है कि बोकाखाट में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए यह ढील जरूरी है, लेकिन पर्यावरणविदों को डर है कि इससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और सुरक्षा पर बुरा असर पड़ेगा। दूसरी ओर, इंगले पठार (Inglay Pathar) में बन रहे लक्जरी होटल प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदायों में भारी नाराजगी है। विरोध दर्ज कराने वाले एक्टिविस्ट प्रणब डोले की जमानत के ठीक अगले दिन उन पर NSA लगा दिया गया, जिससे यह मामला और गर्मा गया है। #Kaziranga #HimantaBiswaSarma #AssamGovernment #Bjp #AssamNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch