मिर्जापुर में BJP विधायक की कार कीचड़ में फंसी, ट्रैक्टर से खिंचवानी पड़ी! मिर्जापुर के अकोढ़ी रेलवे अंडरपास में BJP विधायक रत्नाकर मिश्रा की कार कीचड़ और मलबे में फंस गई। कार को निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाना पड़ा और रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला गया। जिस अंडरपास से आम लोगों की आवाजाही होती है, वह करीब एक महीने तक पानी और मलबे में डूबा रहा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कर्णावती नदी में आई बाढ़ के बाद रास्ता बंद हुआ था। ग्रामीणों ने JCB से रास्ता तो खोल दिया, लेकिन पूरी सफाई नहीं होने से कीचड़ और दलदल की समस्या बनी रही। #Mirzapur #RatnakarMishra #UttarPradesh #GroundReality
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch