Molitics

@moliticsindia

द इंडियन एक्सप्रेस की इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने चुनाव आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आधिकारिक आपत्ति दर्ज की। दोनों आयुक्तों ने कुछ फैसलों को अपनी जानकारी या मंजूरी के बिना लिए जाने पर सवाल उठाए। रिपोर्ट के मुताबिक, ये आपत्तियां नए मतदाताओं के पंजीकरण, वोटर लिस्ट से नाम हटाने और बहाल करने, SIR प्रक्रिया और वोटर डेटा के IT सिस्टम से जुड़े मुद्दों पर थीं। दोनों आयुक्तों ने वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण को लेकर भी चिंता जताई और इस संबंध में कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा। इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह बेहद गंभीर समाचार है और दावा किया कि सभी चुनाव आयुक्त अपना काम सही से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कुछ लोगों पर “सत्ता की कठपुतली बनकर लोकतंत्र को धोखा देने” का आरोप भी लगाया। #AkhileshYadav #ElectionCommission #ECI #SIR #IndianPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch