सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मकान कुछ ही सेकंड में नदी में ढहता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो बिहार के बेतिया के योगापट्टी प्रखंड की सिसवा पंचायत का बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक, गंडक नदी के जलस्तर में बदलाव के बाद नदी किनारे कटाव तेज हुआ है। कटाव बढ़ने से कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। पश्चिम चंपारण के गंडक प्रभावित इलाकों में हर साल बाढ़ और कटाव से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होते हैं। #Bettiah #BiharFlood #GandakRiver #RiverErosion #BiharNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch