Molitics

@moliticsindia

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 2026-27 के स्पॉट एडमिशन को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। छात्रों का आरोप है कि कुछ पाठ्यक्रमों में कम रैंक वाले उम्मीदवारों को सीटें दी गईं, जबकि बेहतर रैंक वाले छात्र वेटिंग लिस्ट में रह गए। छात्र संगठनों ने ऑनलाइन से ऑफलाइन किए गए स्पॉट एडमिशन, सीट आवंटन की प्रक्रिया और जम्मू-कश्मीर कोटे की सीटों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनकी मांग है कि पूरी एडमिशन प्रक्रिया की पारदर्शी जांच हो और मेरिट के आधार पर सीट आवंटन की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए। #JamiaMilliaIslamia #JamiaAdmission #AdmissionIrregularities #StudentRights #DelhiNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch