Cockroach Janta Party

@cjp_for_india

आखिरकार उत्तर प्रदेश में युवाओं/छात्रों की आवाज उठाना कब से गलत हो गया, GenZ युवाओं के सबसे बड़े मुद्दे पेपर लीक पर सबसे सख्त लहजे में सवाल किया था BSP के आकाश आनंद ने, शायद इसी वजह से तब 2024 में उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। फिर वापस लिया गया बीएसपी का उत्तराधिकारी बनाया गया फिर निकाल दिया गया और अब तीसरी बार निकाल दिया गया है। GenZ युवाओं की रुचि देखकर अंदाजा लगा सकता हूं कि उन्हें आकाश आनंद जैसे युवा नेताओं की भाषा कितनी कनेक्ट करती होगी। मगर पूरे महीने खबर में देखा हूं कि बहनजी उन्हें न सिर्फ पार्टी से निकाल दी हैं बल्कि हर रोज वही बात दोहरा रही हैं कि पार्टी में कभी नहीं लूंगी। वैसे तो हम छात्र-छात्राएं सभी दल के युवा नेताओं के बेहतरी की उम्मीद करते हैं किसी एक दल के नेता की नहीं। मगर इतने बड़े राष्ट्रीय दल में एकमात्र नेता युवाओं की बात कर रहा था तो उसको घर बिठा देने वाली बहनजी से पूछने का मन करता है कि आखिर उसने किया क्या है? कई ट्वीट देखा है जिसमें लिखा गया था ससुर के साथ मिलकर साजिश रच रहा है तो हम लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो साजिश है क्या? नहीं तो बार-बार वही बात दोहराना और एक भी गलती ना बता पाना इस ओर इशारा करता है कि साजिश रच नहीं रहे थे उनके खिलाफ साजिश हो गई है। हमारी चिंता ये है कि एक राष्ट्रीय पार्टी में छात्र-छात्राओं की बात करने वाले एकमात्र नेता की आवाज़ दबा दी गई है। @AnandAkash_BSP @Mayawati

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch