Molitics

@moliticsindia

राजधानी में अपराध और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए CJPके संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और पुलिस की प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं। अभिजीत दीपके ने कहा कि दिल्ली पुलिस का सारा समय छात्रों को परेशान करने और शाहीन व नफीसा जैसी महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार व मारपीट करने में बीत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि असली अपराधों को रोकने और शहर के आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के पास बिल्कुल समय नहीं है। #AbhijitDipke #CJP #DelhiPolice #LawAndOrder #DelhiNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch