Molitics

@moliticsindia

दिल्ली की विशेष NIA अदालत ने म्यांमार से जुड़े ड्रोन ट्रेनिंग मामले में गिरफ्तार 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक को एक महीने के लिए अपने देश लौटने की अनुमति दी है। सभी को पहले डिफॉल्ट जमानत मिल चुकी है। NIA ने आरोप लगाया था कि ये लोग मिजोरम के रास्ते बिना वैध परमिट म्यांमार गए और वहां जातीय सशस्त्र समूहों को ड्रोन वॉरफेयर से जुड़ी ट्रेनिंग देने में शामिल थे। हालांकि, 8 सितंबर को दाखिल पहली चार्जशीट में NIA ने Immigration and Foreigners Act के तहत आरोप लगाए, जबकि UAPA से जुड़ी जांच को आगे जारी रखा गया है। अदालत ने उन्हें 30 दिनों के लिए अमेरिका और यूक्रेन जाने की अनुमति दी है। तय अवधि के बाद उन्हें भारत लौटना होगा और जांच/अदालती शर्तों का पालन करना होगा। #MyanmarCase #NIA #UAPA #Ukraine #IndiaNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch