उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के शंभूपुर गांव में पत्नी और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या के बाद बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने करीब 8 घंटे तक तीन बच्चों को कमरे में बंधक बनाए रखा। पुलिस लगातार उसे समझाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अपने एक बेटे को गोली मार दी और पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। दो अन्य बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। #Azamgarh #AzamgarhNews #UPNews #PoliceEncounter #BreakingNews Azamgarh Murder Case, Arvind Singh, Police Encounter, Uttar Pradesh News, Hostage Crisis, Crime News
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch