Molitics

@moliticsindia

इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि संघ और चुनिंदा पूंजीपतियों की अगुवाई में देश के प्रशासनिक, न्यायिक, शैक्षणिक, मीडिया और खेल से जुड़े संस्थानों पर परत-दर-परत नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है। ​उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था योग्यता और हुनर के बजाय 'पैसा और पहुंच' के आधार पर चल रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ सवाल पूछने वाली छात्रों की आवाज ही इस सिस्टम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। राहुल गांधी के अनुसार, इसी डर के कारण सरकार सवाल उठाने वाले जागरूक छात्रों के बजाय केवल अंधभक्तों को बढ़ावा दे रही है। ​#RahulGandhi #Congress #RSS #ChhatronKiGoonj #Indore

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch