Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रचार का नया पैटर्न सामने आया है। ThePrint की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अगस्त से 4 सितंबर के बीच बीजेपी और सीएम योगी के समर्थन में प्रचार करने वाले कई गुमनाम पेजों ने करीब 15 लाख रुपये के विज्ञापन चलाए। ‘नॉनस्टॉप यूपी’ ने करीब 7.2 लाख और ‘याद रखेगा यूपी’ ने करीब 5.63 लाख रुपये खर्च किए। इन पेजों के असली संचालक या फंडिंग का स्पष्ट पता नहीं चलता। वहीं, सपा और कांग्रेस से जुड़े पेजों का कुल खर्च 2,000 रुपये से भी कम रहा। बीजेपी ने इन पेजों से किसी भी आधिकारिक संबंध से इनकार किया है। रिपोर्ट में इसे चुनावी राजनीति में ‘प्रॉक्सी विज्ञापन’ के बढ़ते पैटर्न से जोड़ा गया है #UPElection2027 #UttarPradeshPolitics #BJP #PoliticalAdvertising #SocialMedia UP Election 2027, BJP, Social Media Campaign, Anonymous Pages, Political Ads, Proxy Advertising

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch