Molitics

@moliticsindia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाए जाने के मामले में केंद्र सरकार और आईटी मामलों की संसदीय समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (Meta) के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आईटी मंत्रालय और संसदीय पैनल ने मेटा के शीर्ष अधिकारियों को तलब कर इस घटना पर कड़ी जवाबदेही तय करने को कहा है। हालांकि मेटा ने इस पूरी घटना को 'तकनीकी खराबी' बताते हुए माफी मांगी और वीडियो को दोबारा बहाल कर दिया, लेकिन सरकार और समिति ने इस सफाई को नाकाफी माना है। संसदीय समिति ने प्लेटफॉर्म्स के एल्गोरिदम और कंटेंट मॉडरेशन की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ​#PMModi #Meta #ITMinistry #ParliamentaryCommittee #SocialMedia

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch