Molitics

@moliticsindia

कानपुर में भारी बारिश के बाद सड़क धंसने से 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। जाजमऊ के सरैया चौराहे के पास धंसी सड़क में बारिश का पानी गिरने से झरने जैसा नजारा दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालात को लेकर कैंट से सपा विधायक मो. हसन रूमी भी मौके पर पहुंचे और सीढ़ी के सहारे गड्ढे में उतरकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस जगह पर पहले भी सड़क में गड्ढा हुआ था और मरम्मत के बाद दोबारा सड़क धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद किया है। #KanpurNews #RoadCollapse #UPNews #Rainfall #Waterlogging

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch