कानपुर के कांशीराम संयुक्त अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ड्राइवर ने डॉक्टर की गैरमौजूदगी में मरीजों को देखा और दवाइयां लिखकर दीं। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर कोर्ट में गवाही के लिए गए थे। उसी दौरान ड्राइवर डॉक्टर बन गया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। चिंता की बात यह है कि जिन मरीजों को देखा गया और दवाइयां लिखी गईं, अगर उन्हें कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? और इसकी क्या गारंटी है कि ऐसा पहले नहीं हुआ होगा? #Kanpur #KanshiramHospital #UPNews #Healthcare #MedicalNegligence
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch