भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित RSS मुख्यालय (केशव कुंज) के बाहर मनुस्मृति की प्रतियां जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'स्मैश द पैट्रियार्की' (Smash the Patriarchy) के नारे लगाते हुए कहा कि देश का युवा मनुस्मृति की सोच को पूरी तरह खारिज करता है और देश की असली ताकत भारत का संविधान है। आईवाईसी कार्यकर्ताओं ने हाल ही में हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़ी घटना और देश में बढ़ रही सामाजिक असमानता का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मनुस्मृति का आइडिया देश के लोगों को बांटने और खोखला करने का काम कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवा संविधान के साथ खड़े हैं जो हर नागरिक को बराबरी और सम्मान का अधिकार देता है। Ground Report- @neeraj_jhaa पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें। लिंक - #IYC #IndianYouthCongress #ManusmritiProtest #IndianConstitution #RahulGandhi
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch