Molitics

@moliticsindia

उत्तर दिल्ली के यादव नगर निवासी ई-रिक्शा चालक समीर ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। समीर के मुताबिक, उनका ई-रिक्शा चोरी हो गया था, जिसे उन्होंने खुद तलाश कर कथित आरोपी के साथ पकड़ा और पुलिस के पास पहुंचे। उनका आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे हाथों में चोट आई। जब न्याय दिलाने वाली व्यवस्था पर ही बदसलूकी के आरोप लगें, तो आम जनता अपनी शिकायत लेकर आखिर किसके पास जाए? #DelhiPolice #PoliceAccountability #LawAndOrder #IndiaNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch