Molitics

@moliticsindia

निशु आजाद के वकील अधिवक्ता ऋषभ रंजन ने आरोप लगाया कि आज की सुनवाई की जानकारी शिकायतकर्ता पक्ष के वकीलों को पहले से नहीं दी गई। उनके मुताबिक, निशु को पेश किए बिना विशेष सत्र न्यायाधीश के समक्ष हुई सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लीगल एड काउंसल जुड़ा और एक दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की गई। वकील का कहना है कि उन्हें न तो पुलिस द्वारा मांगी गई रिमांड की अवधि की जानकारी है और न ही यह स्पष्ट है कि किन धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में अब पारदर्शी न्यायिक प्रक्रिया और आरोपों की स्पष्ट जानकारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। #NishuAzad #DelhiNews #CourtHearing #DelhiCourt #LatestNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch