मुंबई में गरबा-डांडिया में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक की मांग को लेकर आदित्य ठाकरे ने VHP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर जगह की अपनी संस्कृति और अपना हिंदुत्व है। महाराष्ट्र का हिंदुत्व अलग है, बंगाल, पंजाब, केरल और कश्मीर का अलग हो सकता है। उन्होंने कहा, “आप वहां अपनी तरह से मनाओ, हम यहां अपनी तरह से मनाएंगे।” यह बयान VHP की मुस्लिमों को गरबा-डांडिया से दूर रखने की मांग के बीच आया है। #AadityaThackeray #Maharashtra #VHP #Dandiya #Navratri
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch