हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान सेना की नाव तेज बहाव में फंसकर पलट गई। नाव में 5 जवान सवार थे। तीन जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 1 पैरा स्पेशल फोर्स के 2 जवान लापता हैं। लापता जवानों की तलाश में सेना, वायुसेना, NDRF, हरियाणा-उत्तर प्रदेश SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हैं। दो हेलीकॉप्टरों से भी बैराज और नीचे की ओर जाने वाली नहरों में तलाश की जा रही है। रेस्क्यू में मदद के लिए बैराज से पानी का बहाव भी कम किया गया है। #HathnikundBarrage #IndianArmy #Yamuna #Haryana #RescueOperation
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch