दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 ईंधन नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि E20 का मुद्दा इतना गंभीर है कि इसके खिलाफ देशभर में NEET पेपर लीक आंदोलन से भी बड़ा जनआंदोलन होना चाहिए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि E20 नीति पर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव का असर रहा और इस फैसले का खामियाजा देश के करोड़ों वाहन मालिकों को भुगतना पड़ सकता है। उनका दावा है कि इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और वाहन मालिकों की चिंताएं बढ़ेंगी। हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि E20 नीति का उद्देश्य पेट्रोल पर निर्भरता कम करना, प्रदूषण घटाना, कच्चे तेल के आयात में कमी लाना और किसानों की आय बढ़ाने के लिए एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देना है। #ArvindKejriwal #E20 #EthanolBlending #FuelPolicy #DonaldTrump
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch