Molitics

@moliticsindia

बरेली में करीब ₹4 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी किच्छा नदी के तेज कटाव में समा गई। मामला शेरगढ़ ब्लॉक के बैरमनगर गांव का है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पहले टंकी की चहारदीवारी नदी में गई और फिर पूरा निर्माणाधीन ढांचा भी ढह गया। सवाल यह है कि जब इस इलाके में हर साल नदी का कटाव होता है, तो करोड़ों रुपये की परियोजना के लिए ऐसी जगह का चयन क्यों किया गया? #Bareilly #JalJeevanMission #UttarPradesh #KichhaRiver #GovernmentProject

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch