जम्मू-कश्मीर विधानसभा में CM उमर अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने वाले प्रस्ताव पर BJP विधायकों ने जोरदार विरोध किया। प्रस्ताव में 2000 के स्वायत्तता प्रस्ताव के संदर्भ को लेकर BJP ने आपत्ति जताई और सदन में नारेबाजी की। हंगामे के बीच BJP विधायक विक्रम रंधावा को मार्शल्स ने सदन से बाहर निकाला। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा और स्पीकर ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी। #JKAssembly #VikramRandhawa #OmarAbdullah #Statehood #JammuKashmir
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch