देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली और युवाओं के प्रति सत्ता पक्ष के कथित अपमानजनक रवैये को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला है। कन्हैया कुमार ने कहा कि कभी युवाओं की तुलना कॉकरोच से की जाती है तो कभी उन्हें कुत्ता कहकर संबोधित किया जाता है, जो सत्ता के चरम अहंकार को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी एक 'लीक-प्रधान' का इस्तीफा इस समस्या का समाधान नहीं है। जिस तरह दशरथ मांझी ने पहाड़ काटकर रास्ता बनाया था, उसी तरह देश के युवाओं के भविष्य के लिए इस संगठित भ्रष्टाचार के पहाड़ को ढहाना होगा और व्यवस्था में सुधार करना होगा। #KanhaiyaKumar #Congress #PaperLeak #YouthRights #BPSC
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch