Molitics

@moliticsindia

आम आदमी पार्टी (AAP) पर पंजाब में पत्रकारों के फेसबुक पेजों को निशाना बनाने और राजनीतिक आलोचना को दबाने के लिए कॉपीराइट दावों (Copyright Claims) का इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। 'द रिपोर्टर्स कलेक्टिव' (The Reporters' Collective) की एक हालिया जांच रिपोर्ट के अनुसार, AAP ने अक्टूबर 2025 से अब तक पंजाब सरकार और पार्टी की आलोचना करने वाले पत्रकारों के 48 से अधिक पोस्ट और वीडियो पर कॉपीराइट क्लेम किए हैं। इसके चलते 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले पांच बड़े फेसबुक पेज हटा दिए गए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पार्टी ने श्री अकाल तख्त साहिब के प्रेस रिलीज, AI-जनरेटेड तस्वीरों और विधानसभा की तस्वीरों वाले कंटेंट पर भी कॉपीराइट का दावा कर दिया। हालांकि मीडिया इंवेस्टिगेशन के बाद मेटा (Meta) ने इनमें से चार पेजों को "गलती से हटाए गए" (removed in error) स्वीकार करते हुए दोबारा बहाल कर दिया। AAP पंजाब के मीडिया प्रभारी ने इसे अपना कानूनी अधिकार बताते हुए दावा किया कि प्रभावित लोग पत्रकार नहीं हैं, लेकिन इस पूरी कार्रवाई से डिजिटल फ्रीडम और प्रेस की आजादी के इस्तेमाल पर सवाल खड़े हो गए हैं। #AAP #AamAadmiParty #ReportersCollective #Facebook #PressFreedom

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch